नाखूनों की बनावट और रंगत सिर्फ सौंदर्य नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का आईना भी होती है। अक्सर लोग चेहरे और हाथों की त्वचा की देखभाल तो करते हैं, लेकिन नाखूनों की ओर ध्यान नहीं देते। जबकि नाखून हमारे शरीर के भीतर चल रहे कई बदलावों की चुपचाप जानकारी देते हैं। जब इन पर लकीरें उभरने लगें, रंग बदलने लगे या सतह असमान हो जाए, तो ये किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। ये रेखाएं सिर्फ उम्र बढ़ने का असर नहीं, बल्कि पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल बदलाव या गंभीर बीमारियों की ओर भी इशारा कर सकती हैं। खासकर तब, जब ये लकीरें गहरी हों, दर्द दें या नाखूनों का रंग असामान्य हो जाए।
