गर्मी का मौसम आते ही डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या आम हो जाती है। तेज धूप, लू और पसीने के कारण शरीर से जरूरी फ्लूइड्स तेजी से निकलते हैं, जिससे थकावट, चक्कर आना और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि ऐसे फलों का सेवन भी जरूरी है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ पोषण भी दें। गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फल न सिर्फ शरीर की पानी की ज़रूरत को पूरा करते हैं, बल्कि इम्युनिटी को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से भी बचाते हैं। इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
