Get App

Papaya Seeds: डायबिटीज, मोटापा और पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं पपीते के बीज, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Papaya Seeds Benefits: अधिकतर लोग पपीता खाने के बाद इसके बीज फेंक देते हैं, क्योंकि उन्हें इनके फायदों की जानकारी नहीं होती। हालांकि, पपीते की तरह उसके बीज भी पोषण से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सही तरीके से इनका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:51 PM
Papaya Seeds: डायबिटीज, मोटापा और पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं पपीते के बीज, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Papaya Seeds Benefits: पपीते के बीज वजन घटाने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं।

अक्सर हम पपीता तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि ये छोटे-छोटे काले बीज सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद और आधुनिक शोध बताते हैं कि पपीते के बीज कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम्स और पोषक तत्व लिवर को डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त रखने और वजन घटाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, ये डायबिटीज को नियंत्रित करने, शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी कारगर हैं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार (D.U.M) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पपीते के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। अब समय आ गया है कि इन्हें पपीते के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और इनके चमत्कारी लाभ उठाएं।

पेट की दिक्कत होगी दूर

पपीते के बीजों में मौजूद प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें