Credit Cards

Health Tips: सिर्फ एक महीने तक चीनी नहीं खाएं, शरीर में मिलेंगे ये बदलाव, हो जाएंगे हैरान

Health Tips: चीनी खाने में जितनी स्वादिष्ट और मीठी होती है। उतनी ही यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। चीनी का सेवन करने से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है। ऐसे में चीनी छोड़ने से कई फायदे हो सकते हैं। एक महीने तक चीनी छोड़कर जरूर देखना चाहिए

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
Health Tips: ज्यादातर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी और चॉकलेट में भी चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इससे सेहत की बैंड बज सकती है।

आमतौर पर बहुत से लोग मीठा खाना खूब पसंद करते हैं। चाहे वो चाय में चीनी हो, या फिर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स या चॉकलेट के तौर पर। यह चीनी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है। इससे सेहत की बैंड बज सकती है। ये मीठापन शरीर को बीमार बना सकता है। इसके बाद शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। दरअसल, रोजाना चीनी का सेवन सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर एक महीने तक चीनी का इस्तेमाल न किया जाए तो शरीर में कई असरदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना एक खास चुनौती है। ऐसे में अपने खान-पान की आदतों में सुधार करके अपने शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। ज्यादातर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी और चॉकलेट में भी चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से मोटापा, फैटी लिवर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

एक महीने तक चीनी नहीं खाने के फायदे


पूरी तरह से चीनी छोड़ने का मतलब मिठाई से पूरी तरह परहेज करना नहीं है। प्राकृतिक रूप से मीठी चीजें खाई जा सकती हैं। सभी फलों, सब्जियों, शकरकंद की तरह ये चीजें भी प्राकृतिक रूप से मीठी होती हैं। इसका सेवन किया जा सकता है। अगर इन सभी उपायों का पालन किया जाए तो आपका शरीर फैक्ट्री की बनी चीनी से दूर हो जाएगा। इससे शरीर में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका वजन कम होगा, मॉर्निंग फास्टिंग इंसुलिन भी कम होगा। ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहेगा, भूख कम लगेगी, थकान की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पूरे दिन शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा। रात भर आपको अच्छी नींद आएगी। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि अगर आप दोबारा इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

चीन नहीं खाने से दांतों में आएगी चमक

जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। यह एसिड हमारे दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है। दांतों में छेद यानी कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, चीनी मसूड़ों की बीमारियों का भी कारण बन सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसके नतीजे आपको भले ही 30 दिनों में दिखाई न दें, लेकिन कुछ वक्त तक चीनी से परहेज रखने के बाद आपको दांतों और मसूड़ों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

ऐसी चीजों से रहें कोसों दूर

चीनी का मतलब सिर्फ बाजार में बिकने वाली सफेद चीनी से नहीं है। बल्कि इसके कई रूप हैं। सामान्य तौर पर चीनी के कई रूप होते हैं। जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, लैक्टोज, माल्टोज, सुक्रोज आदि। चीनी को पूरी तरह से छोड़ने के लिए सभी चीजों से बचना चाहिए। इसके लिए हमें मिठाइयां, पैकेट बंद मिठाइयां, कुकीज, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी, केक, पेस्ट्री, जैम, कोल्ड ड्रिंक आदि से पूरी तरह बचना होगा। जिनमें किसी भी रूप में चीनी होती है।

Human Metapneumovirus: चीन में फैला कोरोना की तरह नया वायरस, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।