Get App

Heart Attack: दिल का दौरा है साइलेंट किलर! पूरी तरह से फिट इंसान पर भी है खतरा, जानें लक्षण और बचाव

Heart Attack: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या कार्डिएक अरेस्ट जैसी घटनाएं आम हो गईं है। एक पूरी तरह से फिट इंसान कब चलते-फिरते हार्ट अटैक का शिकार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। लिहाजा हार्ट अटैक से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। अनहेल्दी फूड की वजह से भी बीमारियां बढ़ रही हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 3:48 PM
Heart Attack: दिल का दौरा है साइलेंट किलर! पूरी तरह से फिट इंसान पर भी है खतरा, जानें लक्षण और बचाव
Heart Attack: आजकल की युवा पीढ़ी जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रही है, जो सेहत के लिए हानिकारक है।

पिछले कुछ समय में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही बहुत से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, युवा खुद को जितना फिट (Fit) महसूस करते हैं। उतने फिट होते नहीं हैं। उनकी लाइफस्टाइल भी बिगड़ी हुई है। जिस वजह से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा उनमें भी बढ़ रहा है। जागरूकता की कमी की वजह से भी हार्ट से जुड़ी बीमारियों को लेकर गलतफहमियां भी ज्यादा बढ़ गईं हैं। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

अनहेल्दी फूड की वजह से बीमारियां बढ़ी हैं। इससे मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट से संबंधित बीमारियां सबसे ज्यादा होने लगी है। आए दिन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें 25 से 30 साल के व्यक्तियों को भी हार्ट अटैक हुआ है। एक्सपर्ट की मानें तो 40 साल के बाद हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

युवा जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं एक्सरसाइज

कुछ ऐसे मिथ हैं जो भारतीय लोगों में समाए हुए हैं। ऐसी धारणा है कि भारत के लोगों के ब्लड सर्कुलेशन की नसों का आकार छोटा होता है। ऐसे में बहुत से भारतीय दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत धारणा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जो पूरी तरह से फिट रहते हैं। उन्हें हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है। वहीं आज के समय में 6-8 पैक एब्स को अच्छे शरीर का पैमाना बन गया है। जिससे सुबह हो या शाम लोग जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। इसके लिए आज की यंग जेनरेशन एक्सरसाइज पर काफी ज्यादा ध्यान देती है। लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल खूब कर रहे हैं। लोग जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे हैं। जितनी शरीर को जरूरत भी नहीं है। लिहाजा अब यंग जेनरेशन ज्यादा दिल की बीमारियों की शिकार हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें