Get App

Heart blockage Test: हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं, इस टेस्ट से फौरन मिलेगी सटीक जानकारी

Heart blockage Test: भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से ये बीमारियां युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। हार्ट में ब्लॉकेज की समस्याएं आम हो गईं हैं। ऐसे में कुछ टेस्ट करवाकर हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते हैं। आइये जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज का बेस्ट टेस्ट

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 5:19 PM
Heart blockage Test:  हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं, इस टेस्ट से फौरन मिलेगी सटीक जानकारी
Heart blockage Test: हार्ट ब्लॉकेज में चक्कर आना, बेहोशी और इरेगुलर दिल की धड़कन जैसे कई लक्षण शामिल हैं।

खाने की अनहेल्दी चीजें, सुस्त जीवनशैली, गलत आदतों का असर सबसे पहल दिल पर पड़ता है। इस वजह से यह बीमारी दुनियाभर में सबसे खतरनाक है। इससे मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। कई सारी वजहों से दिल कमजोर हो जाता है और काम करना बंद कर देता है। इन दिनों दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इसमें हार्ट ब्लॉकेज शुरुआती लक्षण होते हैं। हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कई तरह के टेस्ट कराए जा सकते हैं, लेकिन हार्ट में ब्लॉकेज की सटीक जानकारी एंजियोग्राफी करवाने से होती है। यह एक विशेष तरह का X-रे टेस्ट होता है।

रात के खाने के बाद सीने में हल्का दर्द और बेचैनी की शिकायत दिल से जुड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकती है। सीने में अचानक से जकड़न, दबाव या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में ये सभी लक्षण हार्ट ब्लॉकेज के हो सकते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो’ (NCRB) के एक आंकड़े के मुताबिक, पिछले 10 सालों में भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

हार्ट ब्लॉकेज का बेस्ट टेस्ट

हार्ट में ब्लॉकेज के लिए एंजियोग्राफी बेस्ट माना गया है। यह एक खास तरह का X-रे टेस्ट होता है। इसमें धमनियों में डाई इंजेक्ट करके ब्लॉकेज की स्थिति का पता लगाया जाता है। इस डाई की मदद से X-ray में साफ दिखाई देता है कि कहां-कहां ब्लॉकेज है और कितना गंभीर है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ हार्ट से ही स्वस्थ शरीर की कल्पना की जा सकती है। हार्ट ब्लॉकेज का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। एंजियोग्राफी से यह भी पता चलता है कि ब्लॉकेज कितना बड़ा है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें