Get App

Heartburn: सीने की जलन को कभी न करें नजरअंदाज, सेहत के लिए हो सकता है घातक, ऐसे करें बचाव

Health tips: रात में सोते समय सीने में जलन आमतौर पर पेट में एसिड बढ़ने और उसके फूड पाइप में चढ़ने से होती है। यह परेशानी कई कारणों से हो सकती है जैसे मसालेदार खाना या ज्यादा खाना। हालांकि, कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर हार्टबर्न की समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है और आराम पाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 2:29 PM
Heartburn: सीने की जलन को कभी न करें नजरअंदाज, सेहत के लिए हो सकता है घातक, ऐसे करें बचाव
Health tips: जरूरत से ज्यादा खाना पेट को भारी बना देता है

रात की दावत के बाद जब सब चैन की नींद सो रहे होते हैं, तभी कुछ लोग करवटें बदलते रहते हैं—कारण? सीने में उठती जलन की लपटें! ये कोई मामूली बात नहीं, बल्कि एसिड रिफ्लक्स की ओर इशारा करती है। जब तैलीय, मसालेदार पकवान पेट में जाकर उथल-पुथल मचाते हैं, तो वहां बनने वाला तेज़ाब ऊपर की ओर, यानी खाने की नली तक पहुंच जाता है। यही शुरू होता है हार्टबर्न का खेल, जो अक्सर रात के वक्त ज्यादा परेशान करता है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज जैसी बड़ी परेशानी का कारण भी बन सकता है।

खाने के बाद पीठ के बल लेटना, जरूरत से ज्यादा खाना या पेट पर चर्बी का दबाव—ये सब मिलकर इस जलन को और बढ़ा देते हैं। लेकिन घबराइए नहीं। कुछ आसान घरेलू उपायों से इस परेशानी से राहत पाना बिल्कुल मुमकिन है।

क्या है नाइटटाइम हार्टबर्न?

जब पेट का एसिड ऊपर खाने की नली यानी एसोफेगस में चला जाता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। ये जलन और बेचैनी का कारण बनता है, खासकर तब जब हम पीठ के बल लेटे हों। एक स्टडी के मुताबिक, ऐसे 68% लोग हैं जिन्हें सीने की जलन के चलते नींद में खलल होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें