Credit Cards

Hemoglobin: कम हीमोग्लोबिन से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं! जानें सही स्तर और बढ़ाने के तरीके

Hemoglobin: आप प्राकृतिक उपायों को अपनाकर घर पर ही हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित रख सकते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहेगा। इसके लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग उम्र में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर क्या होना चाहिए और इसे प्राकृतिक तरीकों से कैसे प्रभावी रूप से बढ़ाया जा सकता है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
Hemoglobin: एक वयस्क इंसान के शरीर में 4 से 5 लीटर खून होना चाहिए

क्या आपको अक्सर थकान, चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो इसका कारण आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक जरूरी प्रोटीन है, जो शरीर के हर कोने तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब इसका स्तर कम हो जाता है, तो शरीर सुस्त और कमजोर महसूस करने लगता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर हीमोग्लोबिन की कमी हल्की है, तो इसे संतुलित आहार, सही जीवनशैली और कुछ घरेलू उपायों से आसानी से बढ़ाया जा सकता है। पालक, चुकंदर, अनार और गुड़ जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ इसका बेहतरीन स्रोत हैं।

वहीं, विटामिन C से भरपूर आहार आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। लेकिन अगर कमी अधिक हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही खान-पान और थोड़ी जागरूकता से आप अपने शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं।

उम्र और लिंग के अनुसार हीमोग्लोबिन का स्तर


हीमोग्लोबिन का स्तर उम्र और लिंग के आधार पर अलग-अलग होता है:

14-18 साल के लड़कों में – 12 से 15.5 ग्राम/डीएल

वयस्क पुरुषों में – 13.5 से 17.5 ग्राम/डीएल

14-18 साल की लड़कियों में – 10 से 15.5 ग्राम/डीएल

वयस्क महिलाओं में – 12 से 15.5 ग्राम/डीएल

अगर हीमोग्लोबिन इससे कम है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू उपाय इसे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

आयरन

आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन प्रभावित होता है। इस कमी को दूर करने के लिए पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा, चुकंदर और अनार को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। खजूर और अंजीर भी आयरन से भरपूर होते हैं और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

विटामिन C

विटामिन C न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि ये आयरन के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है। इसके लिए संतरा, नींबू, मौसंबी, आंवला और टमाटर जैसे खट्टे फलों का सेवन करें। गाजर और चुकंदर का जूस पीने से भी हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड शरीर में नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसकी पूर्ति के लिए सोयाबीन, ब्रोकली, मूंगफली, चना और चावल का सेवन करें। संतरा और पपीता भी फोलिक एसिड के अच्छे स्रोत हैं, जो हीमोग्लोबिन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में सहायक होते हैं।

विटामिन B12

अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी हो, तो हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है। इसे बनाए रखने के लिए दूध, दही, पनीर और अंडे जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। शाकाहारी लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज और सोया उत्पाद अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

गुड़ और चना

गुड़ और चना एक बेहतरीन मेल है, जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। गुड़ आयरन का प्राकृतिक स्रोत है और चना प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होता है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।ॉ

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes के मरीजों के लिए सुपरफूड है लौकी, डॉक्टर ने गिनाए फायदे ही फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।