Get App

Holi 2024: रंग खेलते समय बच्चों का रखें ध्यान, अपनाएं ये खास तरीके

Holi 2024: होली का इंतजार बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी होता है। हर तरफ रंग और गुलाल की बौछार होती है। इससे आपके बच्चों को काफी नुकसान हो सकता है। लिहाजा होली खेलते समय बच्चों का खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिससे बच्चे होली खेलते समय सुरक्षित रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 6:33 AM
Holi 2024: रंग खेलते समय बच्चों का रखें ध्यान, अपनाएं ये खास तरीके
Holi 2024: बच्चों के आसपास रहें: होली के दिन बच्चों को अकेला छोड़ने की भूल बिल्कुल ना करें।

Holi 2024: होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों के चेहरे पर गुलाब-अबीर लगाकर होली खेलते हैं। होली के त्योहार के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहित रहते हैं। सबसे ज्यादा होली का इंतजार बच्चों को रहता है। होली के मौके पर अपनी पिचकारी और रंग लेकर बच्चे घर से बाहर निकल जाते हैं और अपने दोस्तों संग रंगों से खेलते हैं। कई बच्चे तो एक दो दिन पहले से ही पानी भरकर पिचकारी से खेलने लगते हैं। हालांकि बच्चों के इस उत्साह में माता पिता भी कुछ लापरवाही कर जाते हैं। जिससे होली का रंग फीका पड़ सकता है। बच्चों के होली खेलते समय खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है।

होली खेलते समय आजकल रंग केमिकल युक्त आने लगे हैं। इन रंगों से होली खेलना सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे त्वचा में जलन, चकत्ते और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। पैरेंट्स को हमेशा यह टेंशन बनी रहती है कि कहीं उनके बच्चों को कहीं चोट न लग जाएं या रंग से उनके आंखों या स्कीन को कोई नुकसान न हो जाए।

बच्चों के होली खेलते समय हमेशा नजदीक रहें

बच्चों के रंग खेलने के दौरान किसी घर के सदस्यों को होना जरुरी है। इसकी वजह ये है कि एक दूसरे पर रंग फेंकने के दौरान उन्हें चोट लग सकती है। इसके साथ ही बच्चे पानी के भरे ड्रम में भी गिर सकते हैं। लिहाजा होली खेलते समय बच्चों के पास हमेशा रहना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें