होली का त्योहार 13 और 14 मार्च 2024 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रंगों की मस्ती, पकवानों की खुशबू और दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ उल्लास से भरे इस पर्व की अपनी ही एक अलग पहचान है। लेकिन होली के जश्न के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है स्किन पर लगे जिद्दी रंगों को हटाना, खासकर जब ये रंग केमिकल युक्त होते हैं। गलत तरीके से स्किन रगड़ने से त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है। अगर आप भी होली खेलने के बाद इन परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं! कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे अपनाकर आप न सिर्फ रंगों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग भी बना सकते हैं।
