Home Remedies for Seasonal Allergies: मौसमी एलर्जी और गले में होती है खराश? करें ये घरेलू इलाज, फौरन मिलेगा आराम

Gharelu Nushke for Seasonal Cold and Cough: बदलते मौसम की वजह से बहुत से लोग एलर्जी के शिकार हो जाते हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी ही दिक्कतें आ रही हैं तो हम कुछ घरेलू इलाज बता रहे हैं। जिसके जरिए बड़ी राहत मिल सकती है

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 6:32 AM
Story continues below Advertisement
Gharelu Nushke for Seasonal Cold and Cough: शहद का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Home Remedies(Gharelu Nushke) for Seasonal Cold and Cough: बसंत का मौसम आने वाला है। यह वो समय होता है, जब पूरी प्रकृति चारो ओर हरियाली से ढक जाती है। पेड़ों में नई पत्तियां और नए फूल लगने लगते हैं। लेकिन बहुत से लोग होते हैं, जो इस मौसम का मजा नहीं ले पाते हैं। कुछ लोगों को मौसमी एलर्जी होती है। लिहाजा वो लोग इस खुशनुमा मौसम में मन मसोसकर रह जाते हैं। हवा में मौजूद कणों से उन्हें एलर्जी होने लगती है। गले में खराश और छींक का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं आंखों में जलन जैसे लक्षण महसूस करते हैं।

यह कोई छोटी-मोटी समस्याएं नहीं है। इसका मतलब ये है कि आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। ताकि बदलते मौसम में आपको किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ऐसे में हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहें हैं। जिससे आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

जुकाम के लक्षण


नाक से पानी बहना, नाक में खुजली होना, गले में खराश, नाक बंद होना, सिर में दर्द और भारीपन, आंखों में जलन, खांसी, बुखार, छींक आना, जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शहद

शहद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इससे एलर्जी की दिक्कतों को दूर करने में काफी मदद मिलती है। एलर्जी के कारण गले में होने वाली खराश या दर्द को दूर करने से लेकर एलर्जी के अन्य लक्षणों को कम करने तक के लिए शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। एलर्जी के खिलाफ शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह गर्म पानी में दो चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

नाक की सफाई के लिए नेति पॉट का करें इस्तेमाल

अगर आपको जुकाम हो गई है तो नेति पॉट के जरिए नाक सफाई कर सकते हैं। से जल नेति कहते हैं। इससे साइनस को साफ करने में मदद मिलती है। जल नेति से नाक की सफाई गंदगी, बैक्टीरिया और बलगम को हटाकर नाक को साफ करने में मदद मिलती है। इससे एलर्जी से जुड़े तत्व बाहर हो जाते हैं। जिससे आराम मिलता है।

हल्दी

हल्दी आमतौर पर सभी घरों में किचन में मिल जाती है। हल्दी की चाय का मजा ले सकते हैं। एलर्जी के लिए हल्दी किसी रामबाण से कम नहीं है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (curcumin) तत्व एलर्जी को कम करने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी मौसमी बीमारियों से निपटने में बेहद फायदेमंद है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ग्रीन टी के सेवन से एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए सुझाव संतुलित आहार का हिस्सा हैं जो लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 08, 2024 6:32 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।