बचपन में बार-बार पेट दर्द या भूख न लगना केवल सामान्य समस्या नहीं, बल्कि पेट में कीड़ों का संकेत हो सकता है। ये आंतों में पलने वाले परजीवी छोटे बच्चों की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं। बच्चे अक्सर मिट्टी या गंदे हाथों से खाना खा लेते हैं, जिससे इन कीड़ों का संक्रमण आसानी से हो जाता है। इससे उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है, और धीरे-धीरे उनका विकास भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि इस समस्या का समाधान महंगे इलाज में नहीं, बल्कि रसोई में मौजूद कुछ घरेलू नुस्खों में छिपा है। लहसुन, अजवाइन, हल्दी और पपीते के बीज जैसे प्राकृतिक तत्व बच्चों के पेट में मौजूद कीड़ों को नष्ट करने में कारगर होते हैं।
