आजकल कई स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआत पेट से होती है। शोध और मेडिकल स्टडीज से पता चला है कि हमारी सेहत और लंबे समय तक फिट रहने का राज हमारी आंत यानी गट हेल्थ (Gut Health) में छुपी है। पेट की छोटी-छोटी परेशानियां जैसे गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज या सूजन को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अक्सर तेज मसाले, तली-भुनी चीजें, मैदा और जरूरत से ज्यादा खाना खाने से ये परेशानियां बढ़ती हैं। वहीं, दवा लेने से सिर्फ अस्थायी आराम मिलता है और कई बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे सबसे सरल, सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित होते हैं। घर पर मौजूद सामान्य चीजों से ही पेट की समस्याओं को कम किया जा सकता है और लंबे समय तक स्वस्थ आंत बनाए रखी जा सकती है।
क्यों होती है पेट की समस्या?
तेज मसाले वाला खाना, तली-भुनी चीजें, मैदा आधारित फूड और जरूरत से ज्यादा खाना खाने से पेट में गैस, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं आम हैं। कई बार लोग दवा लेने का सहारा लेते हैं, लेकिन इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है। ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित होते हैं।
घरेलू नुस्खों से तुरंत राहत
पेट में दर्द या एसिडिटी महसूस होने पर अदरक का छोटा टुकड़ा चबाएं या इसे गर्म पानी में घिसकर पी लें। अदरक पेट को शांत करता है और पाचन सुधारता है।
एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग और काला नमक मिलाकर पीने से पेट की गैस और दर्द में तेजी से राहत मिलती है।
खाना खाने के बाद दिन और रात में एक लौंग चूसने की आदत डालें। यह खट्टी डकार और गैस की समस्या से बचाव करता है।
आधा चम्मच अजवाइन में चौथाई चम्मच काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। ये पेट में गैस, सूजन और दर्द को तुरंत कम करता है।
आधा चम्मच सूखी अदरक (सोंठ), चुटकी भर हींग और सेंधा नमक मिलाकर 1 कप गर्म पानी में पीएं। ये उपाय पेट की जलन और गैस की समस्या को खत्म करता है।
पेट को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हल्का और संतुलित भोजन लें और भोजन के बाद थोड़ा वॉक करना भी फायदेमंद है। योग और हल्की स्ट्रेचिंग पेट की नली (Digestive Tract) को सक्रिय रखते हैं और गैस व सूजन से बचाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।