आजकल वायु प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि कई बड़े शहरों की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ये जहरीली हवा हमारे फेफड़ों और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है, जिससे खांसी, अस्थमा और अन्य सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में हमें न सिर्फ शुद्ध हवा की आवश्यकता है, बल्कि हमें अपने आहार में ऐसे मसालों को शामिल करना चाहिए, जो श्वसन तंत्र को मजबूत करें और प्रदूषण से बचाव में मदद करें। आपके किचन में छुपे कुछ ऐसे मसाले हैं, जो आपके फेफड़ों के रक्षक बन सकते हैं।
