Get App

Colon Cancer: पेट में लगातार दर्द भी हो सकता है कोलन कैंसर! शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो ना करें नजरअंदाज

Colon Cancer: कोलन कैंसर धीरे-धीरे शरीर में पनपती है और अधिकतर मामलों में इसके लक्षण काफी देर से दिखाई देते हैं। जब तक मरीज को कुछ समझ आता है, तब तक कैंसर बढ़ चुका होता है। लेकिन अगर इसे शुरुआत में ही पहचान लिया जाए, तो इलाज के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 11:35 PM
Colon Cancer: पेट में लगातार दर्द भी हो सकता है कोलन कैंसर! शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो ना करें नजरअंदाज
आइए जानते हैं इस बीमारी के साथ-साथ इसके लक्षण के बारे में भी

Colon Cancer: कैंसर...ये एक ऐसी बिमारी है जिसके नाम से ही डर लगता है। मौजूदा समय में देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है। दुनियाभर में कैंसर की चपेट में हर साल लाखों लोग आते हैं।कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जैसे कि ब्रेस्ट, लंग्स और कोलन। कोलन कैंसर सबसे गंभीर माना जाने वाला कैंसर है, जो युवाओं को प्रभावित करता है। कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत का कैंसर दुनिया भर में मौत का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है।

कोलन कैंसर धीरे-धीरे शरीर में फैलता है और अधिकतर मामलों में इसके लक्षण काफी देर से दिखाई देते हैं। जब तक मरीज को कुछ समझ आता है तब तक कैंसर बढ़ चुका होता है। लेकिन अगर इसे शुरुआत में ही पहचान लिया जाए, तो इलाज के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती संकेतों को समय पर समझा जाए। आइए जानते हैं इस बीमारी के साथ-साथ इसके लक्षण के बारे में भी।

क्या है कोलन कैंसर

कोलन कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें बड़ी आंत के किसी हिस्से में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। यह बढ़ोतरी बिना नियंत्रण के होती है और धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेती है। बड़ी आंत का पहला और सबसे लंबा हिस्सा 'कोलन' कहलाता है और यहीं से यह बीमारी शुरू होती है। पाचन प्रक्रिया का अंतिम हिस्सा यहीं होता है। इस बीमारी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र का बढ़ना, परिवार में पहले किसी को यह बीमारी होना, पहले से कोई पेट संबंधी बीमारी रहना या फिर हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें जैसे असंतुलित डाइट, स्मोकिंग या कम फिजिकल एक्टिविटी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें