Get App

Inflammatory Problem: इन्फ्लेमेशन से शरीर बन जाता है बीमारियों का घर, जलन और सूजन की रहती है शिकायत, ऐसे भगाएं रोग

Inflammatory Problem: इंफ्लामेशन एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लगभग हर बीमारी की जड़ में मिलती है। इन्फ्लेमेशन बॉडी का एक नेचुरल रिएक्शन है। जब शरीर पर कोई चोट लगती है या संक्रमण बॉडी में प्रवेश करता है तो उसकी रक्षा करना के लिए इन्फ्लेमेशन होता है। इससे निपटने के लिए हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 12:01 PM
Inflammatory Problem: इन्फ्लेमेशन से शरीर बन जाता है बीमारियों का घर, जलन और सूजन की रहती है शिकायत, ऐसे भगाएं रोग
Inflammatory Problem: शरीर में जलन या सूजन हर समय रहती है, तो क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है।

इंफ्लेमेशन शब्द इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। हर कोई हेल्थ वीडियो, पॉडकास्ट, आर्टिकल में यह शब्द छाया हुआ है। किसी भू बीमारी का स4च करने पर पता चलता है कि इस बीमारी का कारण इंफ्लेमेशन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर इंफ्लेमेशन होता क्या है? बता दें कि बचपन में खेलते समय हम कितनी बार गिरते थे। चोट लगती थी, कभी हाथ, कभी पैर तो कभी चेहरे पर सूजन आ जाती थी। ऐसी ही सूजन हमारे शरीर के अंदर के बॉडी ऑर्गन्स में भी आती है। यह सूजन आमतौर पर दिखाई नहीं देती, पर महसूस की जा सकती है। कभी-कभी यह सूजन असहनीय दर्द का कारण भी बन सकती है। मेडिकल की भाषा में इसे ही इंफ्लेमेशन कहते हैं।

दरअसल, यह एक तरह से शरीर की एक प्रोसेस ही होती है। जब शरीर पर कोई चोट लगती है या आप संक्रमण का शिकार हो जाते हैं, तो शरीर की रक्षा करना के लिए इन्फ्लेमेशन होता है। जिसे सामान्य भाषा में सूजन भी कहा जाता है। लेकिन जब शरीर में बहुत ज्यादा इन्फ्लेमेशन की समस्या होने लगे तो यह गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है। इससे कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

इंफ्लेफेमशन से सैकड़ों बीमारियों का खतरा

अगर लंबे समय तक इन्फ्लेशन यानी की सूजन की समस्या शरीर में बनी रहे तो कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। इसमें रूमेटाइड, अर्थराइटिस और ऑटोइम्यून जैसी बड़ी बीमारियों के नाम शामिल है। यह इसका सबसे बड़ा कारण है। दूसरा सबसे बड़ा खतरा इन्फ्लेमेशन का यह होता है कि यह कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि सभी लोगों को शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने वाले उपायों पर ध्यान देते रहना चाहिए। कुछ लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में इंफ्लामेशन हो रहा है। आइये जानते हैं, इसे कैसे कम करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें