Isabgol इन 5 लोगों के लिए इसबगोल है संजीवनी बूटी, जानिए कैसे करें सेवन

Isabgol Ke Fayde: इसबगोल सेहत के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प माना जाता है। इसे रोजमर्रा के खानपान में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है। चाहे पानी के साथ लिया जाए या किसी हेल्दी ड्रिंक में मिलाकर, इसका नियमित सेवन पाचन, वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर बैलेंस में मदद कर सकता है

अपडेटेड Apr 26, 2025 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Isabgol Ke Fayde: इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है।

हर घर में कभी न कभी पेट साफ करने या पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए जिस भूसी की सलाह दी जाती है, वो कोई आम चीज नहीं, बल्कि एक प्राचीन औषधीय है – इसबगोल। इसका वैज्ञानिक नाम Plantago Ovata है और इसे अंग्रेज़ी में Psyllium Husk कहते हैं। लेकिन इसका महत्व सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं है। आज के दौर में, जब लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स जैसे मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहे हैं, इसबगोल एक नेचुरल और किफायती उपाय बनकर उभरा है। दिलचस्प बात ये है कि इसका नाम 'इसबगोल' फारसी भाषा से आया है।

जिसका मतलब होता है 'घोड़े का कान' – और इसकी पत्तियों का आकार भी कुछ वैसा ही होता है। भारत अब इस औषधीय फाइबर का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक बन चुका है। आइए एक नए नजरिए से समझते हैं कि इसबगोल सिर्फ भूसी नहीं, सेहत का पूरा खजाना है।

कहां होता है उत्पादन?


हालांकि इसबगोल का मूल स्थान ईरान माना जाता है, लेकिन आज इसका सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक भारत बन चुका है। गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

सेहत के लिए वरदान है इसबगोल

1. वजन घटाने में मददगार

इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन घटाने में सहयोग मिलता है। इसे नियमित लेने से मेटाबॉलिज्म भी सुधर सकता है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए इसबगोल किसी वरदान से कम नहीं है। ये शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। हालांकि, लंबे समय तक सेवन करने से कुछ मिनरल्स का अवशोषण धीमा हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

3. दिल को रखे मजबूत

इसबगोल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी संतुलित रह सकता है।

4. पाचन तंत्र का साथी

कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं में इसबगोल राहत देता है। ये आंतों की सफाई में सहायक होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

5. बाल और त्वचा को भी फायदा

इसबगोल न सिर्फ आंतरिक बल्कि बाहरी सुंदरता के लिए भी उपयोगी है। इसके सेवन से बालों का विकास बेहतर होता है और त्वचा में निखार आता है।

इसबगोल के संभावित नुकसान

सेहतमंद दिखने वाला ये पदार्थ कुछ मामलों में हानिकारक भी हो सकता है। अगर इसका सेवन करते समय पर्याप्त पानी नहीं पिया गया, तो ये गले या आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है। डायबिटीज के मरीज बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन न करें, क्योंकि ये दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: मूंग के सेवन से कंट्रोल रहेगा Blood Sgar, कोलेस्ट्रॉल भागेगा दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।