Get App

Kidney Care Tips: इन 6 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकता है किडनी फेलियर का खतरा

Kidney Care Tips: हमारी रोजमर्रा की कई आदतें किडनी की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं, लेकिन हम तब तक इस पर ध्यान नहीं देते जब तक कोई समस्या न हो जाए। अधिक नमक खाना, कम पानी पीना, जरूरत से ज्यादा दवाएं लेना और अस्वस्थ जीवनशैली किडनी फेलियर तक का खतरा बढ़ा सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 12:51 PM
Kidney Care Tips: इन 6 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकता है किडनी फेलियर का खतरा
Kidney Care Tips: किडनी को दुरुस्त रखने के लिए कुछ खराब आदतों में सुधार करने की जरूरत होती है।

हमारी किडनी आकार में छोटी जरूर होती है, लेकिन इसका काम बेहद बड़ा और जरूरी है। यह न केवल शरीर से विषैले पदार्थ और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है, बल्कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते तनाव के कारण आज कम उम्र में ही किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। अगर किडनी का ठीक से ध्यान न रखा जाए, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।

अधिक नमक खाना, कम पानी पीना, जरूरत से ज्यादा दवाओं का सेवन और शराब-धूम्रपान जैसी आदतें किडनी की सेहत को धीरे-धीरे बिगाड़ सकती हैं। इसलिए, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर अपनी किडनी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें

अनजाने में तो नहीं बिगाड़ रहे अपनी किडनी?

किडनी न केवल शरीर को डिटॉक्स करती है बल्कि एरिथ्रोपोइटिन नामक हार्मोन भी बनाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। लेकिन अक्सर हम जाने-अनजाने ऐसी आदतें अपनाते हैं, जो किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें