Get App

Kidney Stones: पीठ में है दर्द तो किडनी में पथरी का खतरा, फौरन हो जाएं अलर्ट, ऐसे करें बचाव

Kidney Stones: कई लोगों को किडनी में पथरी होने की शिकायत रहती है। पथरी का दर्द जानलेवा साबित हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। अगर आपने समय पर इसकी पहचान कर ली और इलाज करा लिया तो इस बीमारी से बच सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2025 पर 5:07 PM
Kidney Stones: पीठ में है दर्द तो किडनी में पथरी का खतरा, फौरन हो जाएं अलर्ट, ऐसे करें बचाव
Kidney Stones: पथरी की समस्या से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है

किडनी हमारे शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक है। किडनी का मुख्य काम शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना और पानी, अन्य तरल पदार्थ, रासायनिक और खनिज के स्तर को बनाए रखना है। यह शरीर में खून को भी फिल्टर करती है। स्वस्थ जीवन के लिए ठीक से काम करने वाली किडनी होनी चाहिए। मनुष्य रोजाना कई तरह पदार्थों का सेवन करता है। इस प्रक्रिया के दौरान कई तरह के विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा होते रहते हैं। ऐसे जहरीले पदार्थों का जमा होना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या होने लगती है।

ये पथरी नमक और मिनरल्स का एक कठोर मिश्रण होता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि डाइट, अत्यधिक वजन, मेडिकल कंडीशंस या कुछ खास किस्म के सप्लीमेंट्स के सेवन से कडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। किडनी में पथरी हमारे हमारे यूरीनरी ट्रैक्ट से लेकर ब्लैडर तक को प्रभावित करती है।

किडनी में पथरी के लक्षण

किडनी में पथरी की समस्या होने पर इसे कुछ खास लक्षणों से पहचाना जा सकता है। इसमें कमर पर पीछे की तरफ और साइड में बहुत तेज दर्द होता है। ये दर्द धीरे-धीरे कमर से जांघों की तरफ बढ़ने लगता है। पथरी का दर्द थोड़ी-थोड़ी देर में उठता है और कम ज्यादा होता रहता है। पथरी में पेशाब करते समय बहुत जलन और दर्द महसूस होता है। इसमें कई बार गुलाबी, लाल या ब्राउन यूरिन भी आ सकता है। पेशाब धुंधला और अत्यधिक दुर्गंध से भरा हो सकता है। अक्सर सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है। इतना ही नहीं जी मिचलाने, उल्टी, बुखार और ठंड लगने की समस्या भी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें