Credit Cards

Liver: लिवर को रखना है नेचुरली हेल्दी तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, फिर देखें कमाल!

Liver: जब हमारे लिवर में कोई गड़बड़ी आती है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसके खराब होने से इसका असर दिल, फेफड़े और पेट पर पड़ता है। आप अपने खानपान में छोड़ा बदलाव लाकर लिवर को खराब होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 8:29 PM
Story continues below Advertisement
लिवर सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करने वाला अंग नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है

Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। लिवर हमारे शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने से लेकर पोषक तव्वों को शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। ये शरीर को हेल्दी रखने में भी काफी मदद करता है। अक्सर हम अपने लिवर पर तब तक ध्यान नहीं देते, जब तक उसमें कोई परेशानी न हो जाए। लिवर सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करने वाला अंग नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

लिवर खून और पित्त के प्रवाह से जुड़ा होता है और जब इसमें कोई गड़बड़ी आती है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसके खराब होने से इसका असर दिल, फेफड़े और पेट पर पड़ता है। आप अपने खानपान में छोड़ा बदलाव लाकर लिवर को खराब होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में

सही टाइम पर खाना खाएं


लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कठिन डाइट की जरूरत नहीं होती, बस खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखना काफी है। आयुर्वेद के मुताबिक, रोज तय समय पर खाना चाहिए। जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएं ऐसे खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अपने खाने में मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा, तीखा और कसैला टेस्ट को शामिल करना चाहिए। लिवर को सही रखने के लिए खुद को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। हर्बल टी जैसी चीजें भी शरीर को साफ करने में मदद करती हैं।

स्वस्थ्य लिवर के लिए ये खाएं

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा भोजन चुनें जो आसानी से पच जाए। हल्के अनाज जैसे चावल, गेहूं, जौ, बाजरा और ओट्स फायदेमंद होते हैं। मूंग और मसूर की दालें बेहतर मानी जाती हैं, जबकि राजमा जैसी भारी दालों से बचना चाहिए। फलों में सेब, पपीता, अनार और अंजीर लाभकारी हैं। सब्जियों में गाजर और चुकंदर अच्छे ऑप्शन हैं, जबकि पत्तागोभी और तीखी मिर्च कम खानी चाहिए। दूध, छाछ और घी को प्राथमिकता दें, जबकि दही और पनीर कम खाएं।

मसालें भी हैं फायदेमंद

लिवर को स्वस्थ और मजबूत रखने में कुछ खास जड़ी-बूटियां और मसाले काफी फायदेमंद होते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करता है, जबकि लहसुन, अदरक, जीरा, सौंफ और काली मिर्च पाचन और डिटॉक्स में मदद करते हैं। गुडुची इम्युनिटी बढ़ाकर शरीर से बेकरा की चीजों को बाहर निकालती है। भूमि आंवला लिवर की कोशिकाएं ठीक करने में मदद करता है और मुलेठी सूजन को शांत रखती है। इसके अलावा, कटुकी, स्वेर्टिया और एंड्रोग्राफिस भी लिवर की रक्षा के लिए असरदार मानी जाती हैं।

इन बातों का भी रखें खास खयाल

सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि रोजाना की हल्की एक्टिविटी करना जैसे टहलना या योग भी लिवर की सेहत के लिए जरूरी हैं। तनाव भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ध्यान, मेडिटेशन और भरपूर नींद से खुद को शांत रखना जरूरी है। आयुर्वेद में भी रोज की अच्छी आदतों और बैलेंस लाइफ पर जोर दिया जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Liver: लिवर की गंदगी जड़ से बाहर निकाल देंगे ये 7 फूड्स, जानिए कौन-सी देसी चीजें करेंगी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।