Get App

Liver Damage Signs: लिवर में खराबी आने पर दिखते हैं ये लक्षण, कभी न करें इग्नोर, ये 5 ड्रिंक गंदगी को निकाल देंगे बाहर

Liver Detox: लिवर शरीर का एक बेहद अहम अंग है। यह शरीर को सेहतमंद रखने में काफी अहम रोल निभाता है। लिवर हमारे शरीर में कई सारे अहम कार्य करता है। जिसमें टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना पोषक तत्व स्टोर करना पाचन बेहतर करना आदि शामिल हैं। इसके खराबी आने पर कई तरह के लक्षण आने लगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2025 पर 4:23 PM
Liver Damage Signs: लिवर में खराबी आने पर दिखते हैं ये लक्षण, कभी न करें इग्नोर, ये 5 ड्रिंक गंदगी को निकाल देंगे बाहर
Liver Detox: लिवर खराब होने पर पेट में दर्द होने लगता है। इसके साथ ही काम करने की क्षमता कम हो जाती है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफ स्टाइल काफी खराब होती जा रही है। जिसका असर शरीर पर पड़ रहा है। खानपान में खराबी, सोने-जागने का पैटर्न बिगड़ना और स्मोकिंग जैसी आदतों से लोगों की सेहत की बिगड़ रही है। लिवर डैमेज का खतरा भी इन्हीं का नतीजा है। लिवर में खराबी आने पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। इन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। लिवर डैमैज होने से लोगों को कई अन्य तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। लिवर की खराबी आने पर जी मिचलाना और उल्टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

दरअसल, लिवर न सिर्फ पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। बल्कि यह पोषक तत्वों के भंडारण के साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि यह अपना कार्य सही तरीके से कर सके।

लिवर खराब होने पर पेट दर्द और जी मिचलाना

अगर आपको अक्सर उल्टी होती है या जी-मचलाता है, जो यह लिवर खराब होने या लिवर की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा खून की उल्टी या मल के साथ खून आए, तो यह लिवर डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। अगर आपको यह लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लिवर खराब होने पर पेट में दर्द होने लगता है। लिवर डैमेज होने पर उसकी काम करने की क्षमता कम हो जाती है। इसकी वजह से उसका आकार भी बढ़ने लगता है। इससे लिवर पर प्रेशर बढ़ता है और दर्द गंभीर बन जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें