Get App

Liver: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां? लिवर के लिए हो सकती है खतरनाक

Liver: दर्द निवारक दवाओं का बार-बार उपयोग आपको आराम दे सकता है, लेकिन इसके लगातार खुराक लेने से ये तीव्र लिवर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकते हैं जिससे आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 11:15 PM
Liver: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां? लिवर के लिए हो सकती है खतरनाक
स्मोकिंग लिवर पर बोझ बढ़ाता है, जिससे उसे फिल्टर करने वाले विषाक्त पदार्थों की संख्या बढ़ जाती है

Liver Health: अक्सर ये माना जाता है की शराब के अत्यधिक सेवन से लिवर डैमेज होता है। हालांकि हमारी कई रोजमर्रा की कुछ आदतें भी शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को क्षति पहुंचा सकती हैं। ये आदतें धीरे-धीरे लिवर के कार्य को प्रभावित करती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 सामान्य आदतें जो आपके लिवर के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

1. अत्यधिक मीठा खाना

अधिक मात्रा में चीनी का सेवन, खासकर प्रोसेस्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद फ्रुक्टोज, लिवर कोशिकाओं में वसा जमा करता है। समय के साथ, यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (NAFLD), सूजन का कारण बन सकता है। ज्यादा चीनी का सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को भी जन्म देती है, जिससे लिवर के मेटाबॉलिक कार्यों पर और दवाब पड़ता है।

2. पेन किलर का अत्यधिक उपयोग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें