हमारे शरीर में हर अंग का अपना खास काम है, लेकिन लिवर की बात ही कुछ और है। ये न सिर्फ खाना पचाने में मदद करता है बल्कि शरीर के गंदे पदार्थों को भी बाहर निकालता है। इस वजह से लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ताकि वो अपना काम ठीक से कर सके। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण लिवर खराब होना आम हो गया है। जब लिवर खराब हो जाता है तो कई बड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। लिहाजा लिवर में किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो फौरन इसेक लक्षण पहचान लेना चाहिए।
