जब बात मशरूम की आती है, तो एक सवाल बार-बार पूछा जाता है – क्या मशरूम वाकई शाकाहारी होता है? दिखने में सब्जी जैसा ये खाद्य पदार्थ ना तो पौधा है और ना ही जानवर, बल्कि इसका संबंध ‘फंगस’ नाम की एक अलग जीव-जगत से है। यही बात इसे औरों से अलग बनाती है। कुछ लोग इसे सुपरफूड मानते हैं क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जबकि कुछ लोग इसे खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि ये ना पौधा है, ना फल। मशरूम खुद भोजन नहीं बनाता, बल्कि गिरे-पड़े जैविक पदार्थों से पोषण लेता है।
