अभी तक आपने सरसों, मेथी, बथुआ, पालक जैसे साग जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने कभी नारी (Nari) का साग ट्राई किया है? नारी के साग को करमुआ का साग और वॉटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। नारी का साग का बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका साग- सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे पश्चिम बंगाल में कलमी शाक के नाम से जाना जाता है। यह पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी जायकेदार होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे साग के रूप में पकाकर, बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है।
