एक खूबसूरत मुस्कान और सफेद चमकते दांत न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि यह अच्छे ओरल हेल्थ का भी संकेत होते हैं। लेकिन अक्सर हम जाने-अनजाने ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो दांतों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। गलत खान-पान, अनियमित सफाई और कुछ खास आदतें दांतों में कैविटी, पीलापन और सड़न जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। अगर समय रहते इन आदतों को नहीं बदला गया, तो धीरे-धीरे दांत कमजोर होने लगते हैं और कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
