पलाश का फूल केवल अपनी खूबसूरती के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि यह अपने जबरदस्त औषधीय गुणों के लिए भी मशहूर है। आयुर्वेद में इसे एक बहुउपयोगी और प्रभावशाली जड़ी-बूटी माना गया है, जो विशेष रूप से वात और कफ दोष को संतुलित करने में सहायक होती है। यही कारण है कि इसे "फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट" यानी जंगल की ज्वाला भी कहा जाता है। ये पौधा न सिर्फ भारत में हर जगह पाया जाता है, बल्कि इसके हर हिस्से—फूल, पत्तियां, छाल, तना और जड़—का उपयोग किसी न किसी रोग के इलाज में किया जाता है।
