Get App

Pancreatic Cancer: पेट दर्द और पीलिया की रहती है शिकायत तो हो जाएं अलर्ट, पैंक्रियाटिक कैंसर का हो सकता है खतरा, ऐसे करें बचाव

Pancreatic Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका परमानेंट इलाज नहीं है। इस जानलेवा बीमारी से शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। फिर धीरे-धीरे ऑर्गन काम करना बंद कर देते हैं। अगर वक्त रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो कैंसर का इलाज किया जा सकता है। ऐसे पेंक्रियाटिक कैंसर होता है। इसके लक्षणों में मतली, सूजन, थकान, पीलिया और भूख की कमी शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 2:36 PM
Pancreatic Cancer: पेट दर्द और पीलिया की रहती है शिकायत तो हो जाएं अलर्ट, पैंक्रियाटिक कैंसर का हो सकता है खतरा, ऐसे करें बचाव
Pancreatic Cancer: पैंकियाटिक कैंसर पेंक्रियाज पर बुरा असर डालता है। यह पेट में एक ग्लैंड होता है जो पाचन में मदद करता है।

शरीर में मौजूद सभी अंग हमारे के लिए काफी अहम होते हैं। इन सभी अंगों का अपना अलग – अलग काम होता है। यह हमें हेल्दी रहने में मदद करते हैं। पेंक्रियाज इन्हीं अंगों में से एक है, जो भोजन पचाने में मदद करने वाले एंजाइम और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने वाले हार्मोन इंसुलिन और ग्लूकेगॉन बनाने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि सेहतमंद रहने के लिए पेंक्रियाज का खास ख्याल रखा जाए। दरअसल, कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जिसका परमानेंट इलाज नहीं है। इस जानलेवा बीमारी से शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। फिर धीरे-धीरे ऑर्गन काम करना बंद कर देते हैं।

पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षणों में मतली, सूजन, थकान, पीलिया और भूख की कमी बनी रहती है। इसका इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट शामिल हैं। पैंक्रियाटिक कैंसर से बचने के चांसेस कम होते हैं। इसकी वजह ये है कि फर्स्ट स्टेज में इस बीमारी का पता ही नहीं चल पाता है। जबतक पता चलता है, तब तक शरीर खोखला हो चुका होता है।

जानिए पेंक्रियाज क्या है

पैंक्रियाज एक महत्वपूर्ण पाचन अंग है। यह ज्यादातर आम लोगों के बीच सबसे कम जागरूकता वाला अंग है। पैंक्रियाज की कोई भी सूजन एक सामान्य स्थिति है। यह एक हल्का रूप हो सकता है। जिसके लिए सिर्फ कुछ दवाओं और जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता होती है। हालांकि, इसका एक गंभीर रूप भी है, जो घातक हो सकता है और कभी-कभी जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है। पैंक्रियाटिक कैंसर भले ही पेट में होता है। लेकिन इसे स्टमक कैंसर (पेट का कैंसर) नहीं माना जा सकता है। पैंक्रियाज (अग्नाशय) पेट के निचले हिस्से के पीछे स्थित होता है। यह भोजन को पचाने में मदद करने वाले एंजाइम और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाला हार्मोन बनाता है। इस अंग की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण कैंसर की दिक्कत शुरू होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें