पपीता सिर्फ एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। अधिकतर लोग इन बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पपीते के बीजों में विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये बीज पाचन तंत्र को मजबूत करने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, डायबिटीज को नियंत्रित करने और किडनी को डिटॉक्स करने में प्रभावी होते हैं। खास बात यह है कि इनकी मांग बढ़ने के कारण बाजार में इनकी कीमत 2000 रुपये किलो तक पहुंच सकती है।
