आमतौर पर पपीता सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। पपीता खाने के फायदे यह हैं कि यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। पपीते में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन Cस, A, E, B, खनिज, प्रोटीन और डायटरी फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसमें अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है।
पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है। पपीते में पाया जाने वाला पैपीन एंजाइम एलर्जी से लड़ता है। घावों को भरने में मदद करता है। बहुत सारे फायदों के बाद भी पपीते का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे रोज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अपच की समस्या भी शुरू हो सकती है।
पपीता सेहत के लिए बन सकता है दुश्मन
उत्तराखंड के हल्द्वानी के काया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ विनय खुल्लर ने कहा कि पपीते का रोजाना सेवन नहीं करना चाहिए। लोकल 18 से बातचीत करते हुए खुल्लर ने कहा कि पपीते में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ज्यादा फाइबर के सेवन से भी कब्ज हो सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का पाचन सिस्टम संवेदनशील होता है। उन्हें भी रोजाना पपीता खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर पपीते का ज्यादा सेवन किया जाए, तो पेट में दर्द और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लिहाजा पपीते का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। डॉक्टर विनय खुल्लर ने आगे बताया कि पपीते का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। पपीता में फाइबर और पपाइन एंजाइम होते हैं। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट साफ रहता है। कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
नींबू और पपीते का सेवन कभी न करें
पपीता और नींबू का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप सलाद में पपीता खाते हैं तो इसमें नींबू का रस न डालें। नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है। व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। इसलिए भूलकर भी पपीता और नींबू का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
पपीते की तासीर गर्म होती है। वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। लिहाजा पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खाए हैं, तो एक या दो घंटे बाद ही दही का सेवन करें। ठंडे और गर्म का यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और बीमारी की आशंका बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।