आमतौर पर पपीता सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। पपीता खाने के फायदे यह हैं कि यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। पपीते में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन Cस, A, E, B, खनिज, प्रोटीन और डायटरी फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसमें अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है।
