Get App

Petticoat Cancer: गलत तरीके से साड़ी पहनने से कैंसर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Petticoat Cancer: साड़ी पहनने के कारण स्किन कैंसर भी हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई महिलाएं सालों तक अपनी कमर से कसकर पेटीकोट और फिर साड़ी पहनती हैं। जिनमें अल्सर या फिर कैंसर की समस्या का मामला सामने आया है। इसका खुलासा एक रिसर्च में हुआ है। ऐसे में कमर पर लाल निशान और खुजली महसूस हो तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 09, 2024 पर 4:01 PM
Petticoat Cancer: गलत तरीके से साड़ी पहनने से कैंसर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
Petticoat Cancer: महिलाओं को टाइट साड़ी नहीं पहनना चाहिए। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना पेटीकोट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

महिलाओं के लिए भारतीय कपड़ों की चर्चा की जाए तो साड़ी सबसे पहले नंबर में आता है। भारत में किसी भी समारोह में महिलाएं आमतौर पर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। वहीं गांव हो या शहर साड़ी आज भी सामान्य वेश भूषा में भी शामिल है। लेकिन अब यह साड़ी मुसीबत बन सकती है। इस मामले में हाल ही में एक रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टरों को रिसर्च में पता चला है कि भारत में गलत तरीके से साड़ी पहनने पर महिलाओं को स्किन कैंसर का खतरा हो सकता है। हालांकि यह घटना अनोखी लग सकती है। लेकिन रिसर्च से भारतीय महिलाओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

डॉक्टरों को एक रिसर्च में पता चला है कि कई महिलाएं साड़ी पहनते समय अपने पेटीकोट को कमर से कसकर बांध लेती हैं। इससे उस क्षेत्र पर भारी दबाव पड़ता है। ऐसे में लंबे समय तक पेटीकोट को कसकर बांधने से स्किन पर लगातार घर्षण बढ़ता जाता है। जिससे स्किन कैंसर का कारण बन सकता है।

जानिए क्या है साड़ी और पेटीकोट कैंसर

दरअसल, 'साड़ी कैंसर एक दुर्लभ स्थिति है। यह उन महिलाओं को प्रभावित कर सकती है, जो रोजाना साड़ी पहनती हैं। यह कैंसर शरीर के उस स्‍थान पर होता है। जहां पर साड़ी बांधी जाती है, जो कि कमर के बीच का हिस्सा होता है। यह पेटीकोट के टाइट नाड़े के कारण होती है, जो साड़ी को बांधने के लिए कमर पर कसी जाती है। ‘साड़ी कैंसर’ के कारण इसे ‘पेटीकोट कैंसर’ के नाम से भी जाना जाता है। पेटीकोट की डोरी अगर कस कर बांधी गई है तो लंबे समय तक लगातार घर्षण के कारण स्किन में जलन हो सकती है। इससे अल्सर का कारण बन सकता है। रेयर केस में सूजन और कैंसर का खतरा भी पनप सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें