Get App

Diabetes: ब्लड शुगर घटाने में मददगार है चिलगोजा, जानें इसका सेवन डायबिटीज में क्यों है फायदेमंद

Blood Sugar:  भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है। चिलगोजा को शुगर मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। भले ही यह थोड़ा महंगा हो, लेकिन नियमित सेवन से यह दवाओं के बिना ही शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2025 पर 7:32 AM
Diabetes: ब्लड शुगर घटाने में मददगार है चिलगोजा, जानें इसका सेवन डायबिटीज में क्यों है फायदेमंद
Blood Sugar: चिलगोजा में मौजूद पिनोलेनिक एसिड शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज आज के दौर की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुकी है, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाती है। आधुनिक जीवनशैली, गलत खान-पान और तनाव इसके बढ़ने के मुख्य कारण हैं। ऐसे में सही आहार और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है। चिलगोजा, जिसे पाइन नट्स भी कहा जाता है, एक ऐसा सुपरफूड है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि चिलगोजा शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसके अलावा, ये वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है। अगर आप अपनी जीवनशैली में हेल्दी बदलाव लाना चाहते हैं, तो चिलगोजा को अपनी डाइट में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

फायदों का खजाना है चिलगोजा

चिलगोजा आम घरों में आसानी से नहीं मिलता क्योंकि ये बाकी ड्राई फ्रूट्स की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। ये एक विशेष प्रकार का बीज होता है जो आकार में लंबा और रंग में भूरा-सफेद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फॉलिक एसिड, B-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें