पिछले कुछ साल में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। अभी हाल ही में अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था। इस खबर के बाद उम्रदराज लोगों में प्रोस्टेट कैंसर होने का डर बढ़ गया है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी जानिए आखिर क्यों होता है ये कैंसर। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ऐसे पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। यहां हम आपको 5 ऐसे फूड आइटम के बारे में बता रहे हैं जिससे बचना चाहिए।
