बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को आमतौर पर यूरिन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार यह एक आम समस्या हो सकती है। लेकिन यह लंबे समय तक बनी रहे या पेशाब की धार कमजोर पड़ जाए तो फिर इसे हल्के में न लें। यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 50 की उम्र के बाद हर पुरुष को प्रोस्टेट से जुड़ी जांच करानी चाहिए ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके।
