Ramadan 2024: रमजान में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें रोजा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, जानिए टिप्स

Ramadan 2024: मुसलमानों के लिए रमजान का महीना पाक होता है। इस बार 11 मार्च से रोजा रखना शुरू हो चुका है। यह 9 अप्रैल तक चलेगा। इस्लाम धर्म में इस पूरे महीने रोजा रखने की प्रथा है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
Ramadan 2024: पवित्र कुरान के अनुसार बीमार लोगों को उपवास करना जरूरी नहीं है।

Ramadan 2024: रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। छोटे बच्चों से लेकर हर कोई रोजा रखते हैं। सभी नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान डायबिटीज के मरीज भी रोजा रखते हैं। लेकिन उन्हें कुछ खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो। हालांकि पवित्र कुरान के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए रोजा रखना जरूरी नहीं है। हालांकि, वे कुछ सुझावों का पालन करके अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

रमजान में रोजा कितने घंटे का होगा यह सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर करता है। रोजे में को सुबह की पहली किरण से लेकर सूरज डूबने तक कुछ भी नहीं खाया जाता है। खाने के बीच लंबा गैप होने की वजह से शरीर के भीतर पाचन तंत्र में बदलाव आ सकता है। इससे डायबिटीज की समस्या पैदा हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें रोजा


जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Jawaharlal Nehru Medical College) के डॉक्टर डॉ. शीलू शफीक सिद्दीकी (Dr Sheelu Shafiq Siddiqi) ने लोकल 18 के साथ बातचीत करते हुए डायबिटीज के मरीजों को रोजा रखने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इसमें कहा गया है कि रमजान के समय डायबिटीज के मरीज अगर रोजा रख रहे हैं तो रोजा रखने से पहले अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर कर लें। रोजा के समय डिहाइड्रेशन एक सामान्य और गंभीर जोखिम है। जिसका सामना खासतौर से डायबिटीज के रोगियों को करना पड़ता है। लिहाजा आप नींबू पानी, छाछ, नारियल का पानी, खरबूजे, कम चीनी वाले ताजे फलों का रस, गुलाब के शरबत का पर्याप्त मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के रोगी या फिर जिन लोगों को हमेशा इंसुलिन की जरूरत रहती है। उन्हें थोड़े-थोड़े गैप पर ग्लूकोज की जांच करते रहना चाहिए। अगर किसी डायबिटीज से पीड़ित मरीज का शुगर लेवल 70 से कम हो या 300 से अधिक पहुंच जाए तो उसे तुरंत रोजा खोल लेना चाहिए।

ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित है उन्हें रोजा रखने के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। दरअसल रोजा रखने वाले व्यक्ति सूर्योदय के बाद से लेकर सूर्यास्त तक किसी भी प्रकार का कोई भी खाद्य पदार्थ और पानी तक नहीं पीते हैं। इसका असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड प्रेशर के बारे में सतर्क रहना चाहिए और वह टेस्टिंग किट के जरिए इसे समय-समय पर चेक भी करते रह सकते हैं। इस दौरान यदि आपको ज्यादा गर्मी महसूस हो या फिर अजीब लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

सहरी में फाइबर का रखें ख्याल

सहरी के वक्त फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद मिल सकती है। बता दें, फाइबर रिच फूड्स को पचाने में शरीर को समय ज्यादा लगता है, ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है।

Diabetes के मरीजों के लिए सुपरफूड हैं ये बीज, फौरन ब्लड शुगर होगा कंट्रोल जानिए कैसे करें सेवन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 14, 2024 1:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।