Rasbhari Fruit: आज हम एक ऐसे फल की चर्चा कर रहे हैं। जिसके बारे में शायद आपने कभी न सुना है, लेकिन यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं रसभरी फल के बारे में। इसे कुछ इलाकों में पटारी के नाम से जाना जाता है। वहीं इसे गुसबेरी, केपबेरी, इन्काबेरी और ग्राउंडबेरी के नाम से भी पुकारते हैं। यह नारंगी रंग का होता है। स्वाद इसका खट्टा-मीठा रहता है। जिन लोगों ने इसका सेवन किया। उनके सामने नाम लेने पर मुंह में पानी जरूर आने लगता है। बेहद छोटा दिखने वाला रसभरी फल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है।