आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और तेल-मसालेदार खाना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो ये खून की नलियों में जमने लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान अपनाने की सलाह देते हैं। हालांकि कई लोग दवाइयों के सहारे इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।
