आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। इन्हीं में से एक है यूरिक एसिड का बढ़ना। जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है। कई बार इसका असर किडनी पर भी पड़ता है। लोग अक्सर दवाएं लेकर इसका इलाज करते हैं, लेकिन दवाओं से हमेशा फायदा नहीं होता और कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में एक आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है धनिया और पुदीना की ताजा चटनी।
