Get App

'योग भारत का सॉफ्ट पावर...' केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने डॉक्यूमेंट्री "आयुर्वेद, द डबल हेलिक्स ऑफ लाइफ" की भी तारिफ करते हुए इसे विज्ञान और संस्कृति का खास मेल बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुनिया में आयुर्वेद की अहमियत और उसकी आधुनिक हेल्थकेयर में भूमिका को अच्छी तरह दिखाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 7:34 PM
'योग भारत का सॉफ्ट पावर...' केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद को लेकर कही ये बात
आज पूरी दुनिया आयुर्वेद और योग की बात कर रही है। इसका असर भारत ही नहीं, विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है।

सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद अब केवल एक परंपरा नहीं रही, बल्कि वैज्ञानिक शोधों के आधार पर यह आधुनिक चिकित्सा जगत में अपनी मजबूत पहचान बना रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, आयुर्वेद अब सिर्फ भारत की परंपरा नहीं रह गया है, बल्कि यह देश की "सॉफ्ट पावर" बन चुका है। उन्होंने बताया कि, आधुनिक रिसर्च और वैज्ञानिक तरीकों से मिले मजबूत प्रमाणों के चलते आयुर्वेद को अब दुनिया भर में मान्यता मिलने लगी है।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंत्री ने दिल्ली के फिल्म डिवीजन थिएटर में 90 मिनट की अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री "आयुर्वेद, द डबल हेलिक्स ऑफ लाइफ" के उद्घाटन समारोह में कही है।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा,, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष मंत्रालय की स्थापना कर आयुर्वेद में एक नई क्रांति की नींव रखी। आज पूरी दुनिया आयुर्वेद और योग की बात कर रही है। इसका असर भारत ही नहीं, विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है। हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच रही है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत ने हमेशा आयुर्वेद को महत्व दिया है और सदियों से इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के प्रयास किए हैं। आज आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर जो मान्यता मिल रही है, वह इसकी निरंतर गुणवत्ता और आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान से मिले ठोस साक्ष्यों का परिणाम है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें