Get App

Uric Acid: यूरिक एसिड के बढ़ने से है लगातार परेशान, आज ही अपनाएं ये उपाय, गठिया और किडनी स्टोन को जड़ से कर देगा खत्म

Health tips: हाइपरयूरिसीमिया यानी खून में बढ़ा यूरिक एसिड गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, जिससे गठिया, जोड़ों में दर्द और किडनी स्टोन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके प्रमुख कारण गलत खानपान, किडनी की कमजोरी, मोटापा और कुछ दवाइयों का प्रभाव हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, व्यायाम और डॉक्टर की सलाह जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 7:42 PM
Uric Acid: यूरिक एसिड के बढ़ने से है लगातार परेशान, आज ही अपनाएं ये उपाय, गठिया और किडनी स्टोन को जड़ से कर देगा खत्म
Health tips: बढ़ता यूरिक एसिड लेवल और इससे बचाव के उपाय

आज की तेज रफ्तार जिंदगी और अनियमित जीवनशैली के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं में से एक हाई यूरिक एसिड यानी हाइपरयूरिसीमिया है, जो समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन उम्रदराज लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है। यूरिक एसिड बढ़ने से गठिया (गाउट), जोड़ों में सूजन, किडनी स्टोन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके मुख्य कारण गलत खानपान, पानी की कमी, किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट और अनियमित दिनचर्या हैं।

हालांकि, इसे समय रहते संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के कारण, इसके लक्षण और इसे कम करने के प्रभावी उपाय।

यूरिक एसिड बढ़ने के मुख्य कारण

यूरिक एसिड का स्तर शरीर में एक विशेष प्रकार के टॉक्सिन प्यूरिन के टूटने से बढ़ता है। प्यूरिन हमारे आहार में पाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है। जब शरीर इसे सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता, तो यह खून में जमा होने लगता है और हाइपरयूरिसीमिया का कारण बनता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें