Get App

Uric Acid: इन 3 नेचुरल ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, यूरिक एसिड होगा छूमंतर

Uric Acid: अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए तो जोड़ों में दर्द और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सुबह के समय कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद होता है। ये नेचुरल ड्रिंक्स यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को घोलकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं और राहत दिलाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 12:01 PM
Uric Acid: इन 3 नेचुरल ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, यूरिक एसिड होगा छूमंतर
Uric Acid: सुबह खाली पेट कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है।

यूरिक एसिड हमारे शरीर का एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो तब बनता है जब प्यूरीन नामक तत्व टूटता है। प्यूरीन हमें कई तरह के खाद्य पदार्थों जैसे रेड मीट, समुद्री भोजन और दालों से मिलता है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है, तो ये जोड़ों में जमा होकर सूजन, दर्द और गठिया जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है। साथ ही इसके कण किडनी में जाकर स्टोन यानी पथरी का कारण भी बन सकते हैं। अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये गंभीर रूप भी ले सकता है।

अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और नेचुरल उपायों से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। खासकर सुबह के समय कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन करने से यह शरीर से बाहर निकलने लगता है। ये ड्रिंक्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ सूजन और दर्द को भी कम करते हैं।

सुबह के ये नेचुरल ड्रिंक्स कर सकते हैं कमाल

सुबह खाली पेट कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। ये ड्रिंक्स शरीर को डिटॉक्स करने और यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करते हैं। इनका नियमित सेवन न केवल यूरिक एसिड का स्तर कम करता है, बल्कि जोड़ों की सेहत को भी बेहतर बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें