Credit Cards

Water Apple for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा है वॉटर एप्पल, ऐसे करें सेवन

Diabetes Treatment: डायबिटीज का स्थायी इलाज नहीं है। इसे कंट्रोल करने या बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए आप वॉटर एप्पल का सेवन कर सकते हैं। यह एक खास फल है जो कोलकाता, केरल, आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पाया जाता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे वॉटर एप्पल कहते हैं

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 7:20 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: वॉटर एप्पल को कुछ इलाकों में रोज एप्पल, जावा एप्पल, जाम्बू एप्पल, मलय एप्पल नाम से भी जानते हैं।

डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर है। जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है और इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। सेब, केला, अमरूद और अंगूर जैसे फलों का सेवन तो हर कोई करता है। आप ज्यादातर फलों के फायदों के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी वॉटर एप्पल (Water Apple) का नाम सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस फल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानने के बाद आप वॉटर एप्पल का सेवन करना भी शुरू कर देंगे। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वॉटर एप्पल एक खास फल है। यह कोलकाता, केरल, आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पाया जाता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे वॉटर एप्पल कहते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे कुछ इलाकों में रोज एप्पल, जावा एप्पल, जाम्बू एप्पल, मलय एप्पल नाम से भी जानते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है वॉटर एप्पल


डायबिटीज के मरीजों के लिए वॉटर एप्पल बहुत फायदेमंद माना गया है। इसकी वजह ये है कि इसमें पॉवरफुल एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। जिसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। बायोएक्टिव क्रिस्टलीय अल्कलॉइड 'जंबोसिन' वॉटर एप्पल में मौजूद होता है। ये स्टार्च को शुगर में बदल देते हैं। यही वजह है कि वॉटर एप्पल खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। यह फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है। पकने के बाद गुलाबी रंग का हो जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। स्वाद में हल्का मीठा होता है। यह फल कई किस्म के होते हैं। जिनमें इसके रंग रूप और अकार में अलग-अलग भी हो सकते हैं।

हार्ट के लिए वॉटर एप्पल है फायदेमंद

वॉटर एप्पल में पोटेशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। यही वजह है कि इसे खाने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है।

वॉटर एप्पल से वजन घटाएं

वॉटर एप्पल का सेवन करके आप अपने बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होगी। आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes: सफेद जामुन से करें Blood Sugar कंट्रोल, बालों में आएगी चमक, मिलेंगे ढेरों फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।