Kerala West Nile Fever: केरल में वेस्ट नाइल बुखार तेजी फैला रहा है। ये बुखार संक्रमित मच्छरो के काटने से फैलता है। यही वजह है कि केरल में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में मानसून के पहले सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राज्य के कोझिकोड, त्रिशूर और मलप्पुरम में कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। केरल में अब तक वेस्ट नाइल बुखार के 5 मामले सामने आ चुके हैं।
