भारत में चाय सिर्फ एक गरम पेय नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी आदत है। चाहे ठंडी सुबह हो या गर्म दोपहर, अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करना पसंद करते हैं। ये सिर्फ एक दिनचर्या नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है। खासतौर पर सुबह-सुबह बिस्तर से उठते ही चाय पीने की आदत देश में बेहद आम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पसंदीदा आदत कभी-कभी सेहत के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती है? खासकर जब चाय खाली पेट पी जाए, तो ये पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है और पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
