साल 2024 भारत में 1901 के बाद से सबसे गर्म साल रहा, जिसमें औसत न्यूनतम तापमान लॉन्ग पीरियड एवरेज से 0.90 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2024 में पूरे भारत में वार्षिक औसत भूमि सतही वायु तापमान लॉन्ग पीरियड एवरेज (1991-2020 अवधि) से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
