एक सर्वे में सामने आया है कि भारत में दो में से लगभग एक व्यस्क की क्वालिटी ऑफ लाइफ काफी खराब है। इसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का आंकड़ा ज्यादा है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों के बीच फिजिकल और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों का आकलन करने के बाद ये रिपोर्ट तैयार की गई है। ये स्टडी भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ फ्रांस की पैकेज्ड फूड एंड बेवरेज कंपनी डैनोन इंडिया द्वारा जारी किया गई थी। इसमें भारत में 2,700 से ज्यादा वयस्कों के जीवन की गुणवत्ता (Quality of Life) को कवर किया गया था।