Get App

DA Hike पर बड़ी खबर: कैबिनेट ने 4% बढ़ाकर 38 फीसदी किया महंगाई भत्ता, मोदी सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission-DA hike: केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अभी केंद्रीय मंत्री ने इसकी घोषणा की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2022 पर 10:39 PM
DA Hike पर बड़ी खबर: कैबिनेट ने 4% बढ़ाकर 38 फीसदी किया महंगाई भत्ता, मोदी सरकार ने किया ऐलान
सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

7th Pay Commission: सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर को केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा कर दी है। मोदी सरकार ने नवरात्रि में सरकारी कर्मचारियों की दिवाली मना दी है।

सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया है।

एक बार फिर बढ़ा DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें