Aadhaar Seva Kendra: UIDAI देश में खोलेगा सैकड़ों आधार सेवा केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं

Aadhaar Seva Kendra: UIDAI ने देश के 53 बड़े शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी की है। मौजूदा समय में देश भर में 88 आधार सेवा केंद्र काम कर रहे हैं

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
देश के लोगों के लिए आधार कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है।

Aadhaar Seva Kendra: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स बन गया है। रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामकाज से लेकर सरकारी योजनाओं, बैंक से जुड़े काम से लेकर यात्रा करने तक, हर जगह ये डॉक्यूमेंट जरूरी हो गया है। ऐसे में इसकी जरूरत को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( Unique Identification Authority of India-UIDAI) ने देश 53 बड़े शहरों में कुल 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी की है। ये आधार सेवा केंद्र देश के सभी मेट्रो सिटी, सभी राज्यों की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे।

इन आधार सेवा केंद्रों में आधार से जुड़े सभी कामकाज निपटाए जा सकेंगे। नया आधार कार्ड बनवाना हो या अपने पुराने आधार में ही किसी तरह का कोई बदलाव कराना हो तो आप यहां कर सकते हैं। बता दें कि देश में मौजूदा समय में कुल 88 आधार सेवा केंद्र काम कर रहे हैं।

हफ्ते में पूरे दिन खुले रहते हैं आधार सेवा केंद्र


UIDAI की ओर से खोले गए आधार सेवा केंद्र सभी सातों दिन काम करते हैं। यानी ये रविवार के दिन बंद नही रहते हैं। आधार सेवा केंद्र सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं। इसके अलावा इन केंद्रों में सीनियर सिटीजन्स और दिव्यांगों के लिए खास सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। आधार सेवा केंद्र के अलावा देश भर में 35,000 से ज्यादा आधार सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन आधार सेंटर्स को बैंकों, डाक घरों, BSNL ऑफिस और राज्य सरकारों के जरिए चलाए जा रहे हैं।

Aadhaar News: आधार या Enrolment Slip के बिना अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, जानिए क्या है मामला

आधार केंद्र में मिलती हैं ये सुविधाएं

नए आधार कार्ड के लिए एनरॉलमेंट करा सकते हैं। पुराने आधार में नाम, पता, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार या अपडेट कराया जा सकता है। फोटो, फिंगर प्रिंट्स और आयरिस स्कैन जैसे तमाम काम किए जा सकते है।

अपडेट करने की फीस

बता दें कि आधार में नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, बायोमेट्रिक डिटेल्स (Biometric Details Update) आदि सभी तरह की जानकारियों को अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए फीस भी लगती है। हालांकि अगर कोई जानकारी अपडेट करने के लिए तय शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है तो ऐसी स्थिति में आप इसकी शिकायत uidai.gov.in के मेल या 1947 नंबर पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।