Get App

Aadhaar Voter ID Link: आधार से वोटर आईडी को लिंक करने का अभियान आज से शुरू, घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा काम

Aadhaar Voter ID Link: चुनाव आयोग आज से आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का अभियान शुरू कर रहा है। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको NVSP पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 11:54 AM
Aadhaar Voter ID Link: आधार से वोटर आईडी को लिंक करने का अभियान आज से शुरू, घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा काम
आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड को लिंक कराने के इस अभियान को स्वैच्छिक (voluntary) रखा गया है।

Aadhaar Voter ID Link: चुनाव आयो ने आज यानी 1 अगस्त 2022 से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लिंक करने का खास अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) देश भर की मतदाता सूची (Voter List) को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह खास अभियान महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यह लिंक करने की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक है। लिंक करने के लिए मतदाताओं को मजबूर नहीं किया जाएगा।

NVSP की वेबसाइट पर करें रजिस्टर

बता दें कि अगर आप वोटर रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले NVSP पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर New User ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और आपना कैप्चा दर्ज करें। फिर मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करें। इस OTP को दर्ज करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें अपनी सारी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करके आपकी सारी जानकारी रजिस्टर हो जाएगी। बता दें कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने का काम 31 मार्च 2023 तक पूरा किया जाना है।

Jio का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान 200 रुपये हुआ सस्ता, ऐसे रिचार्ज करने पर मिलेगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें